VOTE FOR CHANGE
भारत के सभी राज्यो में अलग अलग सरकार, कानून, तंत्र व व्यवस्था होने के कारण भारतीय नागरिकों को काफ़ी समस्या होती है। इस देश में राज्यो की स्वायत्तत्ता को विलोपित किया जाए। सारे राज्यो का विलय कर सारे देश को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाए और उन्हीं की तरह एक व्यवस्था लागू की जाए। राज्य के क़ानून, विधानसभा को ख़त्म किया जाये और सभी लोकसभा क्षैत्रों का परिसीमन कर सांसदों की संख्या बढ़ाई जाये। सिर्फ़ एक चुनाव, एक सरकार, एक तंत्र, एक राजकीय भाषा, एक व्यवस्था, एक राजधानी, एक मानक, एक क़ानून, एक देश। उस नये देश का नाम होगा भारतीय संघ (Indian Union)।